• April 26, 2024 9:05 am

बिलासपुर में समूह की दीदियों ने तैयार किए 25 हजार से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज

14 अगस्त 2022 | आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हमर तिरंगा अभियान को लेकर जिले में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी वर्ग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में समूह की दीदियांे ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। जिले में 25 हजार से अधिक झंडे 58 स्व सहायता समूह की 85 दीदियों ने दिन-रात जुटकर तैयार किए हैं। आजादी के इस पर्व पर झंडा बनाने के इस महती कार्य को इन दीदियों ने अपना सौभाग्य बताया है।

कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जिले की सिलाई, कढ़ाई में प्रशिक्षित महिलाएं गाइडलाइन के अनुसार तिरंगा बना रही हैं। जिले में 58 स्व सहायता समूह की 85 महिलाओं ने इन झंडों को तैयार किया है। इनमें जागृति स्व सहायता समूह छतौना, महतारी बचत समूह, समृद्धि आजीविका संकुल संगठन गनियारी, पूजा स्व सहायता समूह टिकारी, ज्योति स्व सहायता समूह, ओम स्व सहायता समूह, सरस्वती स्व सहायता समूह, एकता स्व सहायता समूह सहित अन्य समूह की महिलाओं ने कड़ी मेहनत से इन झंडों को तैयार किया है। आम नागिरकों को तिरंगा झंडा आसानी से मिल सके, इसके लिए जनपद पंचायत, जिला पंचायत एवं जिला कार्यालय के परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पंडाल भी सजाया है।

डाकघरों के जरिए हो रही आपूर्ति

केंद्र सरकार ने डाकघरों के जरिए आपूर्ति करने का निर्णय लेते हुए मुख्य डाकघर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शाखाओं के जरिए ग्रामीणों को उनके गांव में ही तिरंगा की आपूर्ति का निर्देश जारी किया था। केंद्र ने तिरंगा की कीमत भी तय कर दी है। न्यूनतम 25 स्र्पये में तिरंगा की आपूर्ति की जा रही है। डाकघरों के अलावा राज्य सरकार की अन्य संस्थानों के जरिए भी तिरंगा झंडा की आपूर्ति की जा रही है। नगर निगम द्वारा शहरवासियों को मुफ्त में राष्ट्रध्वज की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा जिला भाजपा कार्यालय में स्टाल लगाया गया है।

सोर्स :-“नईदुनिया”        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *