• June 8, 2026 3:12 am

तीन बच्चों के साथ मां ने खाया जहर, 2 की मौत

ByPrompt Times

Jul 1, 2024
Share More

0 खर्च नहीं देने को लेकर था विवाद कोरबा । नईदुनिया न्यूज आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद तीन बच्चे कुएं में कूद गए। इनमें से 2 की मौत हो गई। वहीं दो की स्थिति गंभीर बनी है। उन्हें इलाज के लिए कोरबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कटघोरा थानां

आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद तीन बच्चे कुएं में कूद गए। इनमें से 2 की मौत हो गई। वहीं दो की स्थिति गंभीर बनी है। उन्हें इलाज के लिए कोरबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कटघोरा थानांर्गत नगर पंचायत छुरी के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास स्थित चावल व्यवसायी व फ्लोर मिल संचालक फूलचंद अग्रवाल के निवास पर हुई। फूलचंद के साथ उसका भांजा नवल अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहता था। 10 साल पहले भांजे नवल की मौत हो गई थी। उसके बाद से नवल की पत्नी सरोज अग्रवाल और दो बेटी रानी(24), रश्मि (22) व बेटा शुभम(20) फूलचंद के साथ ही रह रहते थे। रविवार की रात 10.30 बजे सरोज तीनों बच्चों के साथ घर में ही जहर सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद रानी, रश्मि व शुभम घर के आंगन में स्थित कुएं में कूद गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों हड़कंप मच गया। कुएं में कूदे तीनों बच्चों को आनन-फानन में निकाला गया। इस दौरान रानी व रश्मि की मौत हो गई। वहीं सरोज व शुभम को गंभीर हालात में इलाज के लिए कोरबा के कोसाबाड़ी स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी संजय महादेवा व टीआई विवेक शर्मा घटनास्थल पहुंच गए हैं। गौरतलब हो कि नवल की मौत के बाद सरोज व बच्चों को फूलचंद अग्रवाल खर्च के लिए राशि नहीं देते थे। ऐसे आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिजन एक साथ रविवार रात आत्महत्या की कोशिश की।

SOURCE – NAIDUNIA  KORBA

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *