• June 9, 2026 4:48 am

मां! मेरा क्या कसूर ? पैदा होते ही नवजात को सड़क पर रख भागी कलयुगी मां, मासूम के पास लेटर भी छोड़ा

Share More

बड़वानी। जिला मुख्यालय में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी मां ने अपनी नवजात बेटी को मरने के लिए छोड़ दिया। वहीं सड़क पर बच्ची को रोता देख एक रेहवासी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस आरोपी मां की तलाश कर रही है।

मामला जिला मुख्यालय के रानीपुरा मोहल्ले का है। जहां बुधवार शाम 6 बजे एक नवजात बच्ची रितेश नामक युवक रानीपुरा निवासी के घर के चढ़ाव में मिली है। रितेश ने बताया कि बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो मौके पर जाकर देखा। जहां देखने पर सामने आया कि कपड़े में लपटी एक नवजात बच्ची, हाथ में दूध की बॉटल लिए रो रही है। जिसके पास एक लिखित पर्ची भी रखी हुई थी।

पर्ची में लिखा था कि आप जो कोई भी हो मेरी बेटी को बढ़ी कर लेना इसे किसी अनाथ आश्रम में मत देना। रितेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची को आईसीयू में रखा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि यह घटना आज शाम छह बजे की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात परिजनों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही अस्पताल से 15 दिनों में होने वाली प्रसव के रिकॉर्ड की पड़ताल भी करेगी। जिन महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है, उनके पास बच्चे है या नहीं, यह देखा जाएगा। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

 

 

 

 

 

 

 

 

source lalluram news

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *