• June 5, 2026 10:35 am

अमेरिका में भी बजा Mumbai Indians का डंका, MLC 2023 का खिताब जीतकर बनाई अपनी साख, फैंस ने किया सलाम

Share More

31 जुलाई 2023 ! मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल 2023 में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन अमेरिका में मुंबई टीम को चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक पाया। अमेरिका में पहली बार ओयोजित हुई टी-20 लीग मेजर लीग क्रिकेट (MLC) का पहला सीजन एमआई न्यूयॉर्क टीम (MI New York) ने अपने नाम कर लिया है।

पहले सीजन में एमआई न्यूयॉर्क ने सीटर ओर्कस को 7 विकेट से रौंदकर जीत हासिल की। इस जीत में कप्तान निकोलस पूरन का अहम रोल रहा, जिन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 137 रन बनाकर अकेले के दम पर टीम को ये एकतरफा जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही मुंबई फ्रेंचाइजी ने दुनिया में 9वां खिताब हासिल किया और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। एमआई न्यूयॉर्क की जीत के बाद ट्विटर पर फैंस टीम की जमकर तारीफ कर रहे है।

साल 2011 में मुंबई फ्रेंचाइजी ने CLT20 (चैंपियन लीग टी-20) का खिताब जीता था। इसके बाद 2013 में CLT20 और आईपीएल 2013 का खिताब अपने नाम किया था।

2015 के बाद फिर से मुंबई इंडियंस 2017 में आईपीएल की चैंपियन टीम बनी थी। 2019 और 2020 दो लगातार साल मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया था। फिर महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन 2023 में भी मुंबई इंडियंस ने ये खिताब अपने नाम किया और अब अमेरिका में पहली बार खेली गई  का खिताब जीतकर मुंबई फ्रेंचाइजी ने 9वीं बार खिताब को अपने नाम कर लिया है।

”  सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *