• June 6, 2026 12:24 am

बुधवार को जरूर करें ये 7 सरल उपाय, गणपति बप्पा की कृपा से गिन-गिन कर सारी समस्‍याएं होंगी दूर!

Share More

26 जुलाई 2023 !  हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन गणपति जी का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने से बप्पा व्यक्ति के सभी कष्ट हर लेते लेते हैं साथ ही उनकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन पूजा-अर्चना करने के साथ ही कुछ ज्योतिष उपाय करने से धन-दौलत में वृद्धि होने के साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं बुधवार के दिन कौन से उपाय करना शुभ होता है।

अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद होते रहते हैं  जिससे घर का माहौल भी अशांत रहता है, तो आज के दिन एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब उस दिए से पूरे घर में धूप दिखाएं और बाद में उसे अपने घर के मन्दिर में रख दें, बुझाएं नहीं।

ये उपाय करने से आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद समाप्त होंगे और आपके घर में शांति का माहौल बनने लगेगा।अगर आप जीवन में खुशियों का संचार बढ़ाना चाहते हैं जिससे पारिवारिक रिश्तों में भी प्यार बना रहे, तो इसके लिए इस दिन केतु के मूल मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है ‘ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:’ इस मंत्र का 21 बार जाप करने से आपके जीवन में खुशियों का संचार बढ़ेगा और आपके पारिवारिक रिश्तों में प्यार बना रहेगा।

अपने जीवन में हर काम की बेहतरी के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए इस दिन आपको ढाक या पलाश के वृक्ष की उपासना करनी चाहिए। अगर आस-पास कहीं वृक्ष उपलब्ध हो तो उसकी जड़ में जल भी डालना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इस दिन ढाक या पलाश के वृक्ष को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं और उससे संबंधित चीजों का उपयोग करने से बचें। ऐसा करने से आपको हर काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

अगर आपके व्यापार में मंदी चल रही है और आप अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो इस दिन एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें शहद भरकर, उस पर ढक्कन लगाकर घर के उत्तर-पश्चिम कोने में आज पूरे दिन रखकर छोड़ दें। अगले दिन उस शहद से भरे मिट्टी के बर्तन को मन ही मन अपने व्यापार की बढ़ोतरी के लिए प्रार्थना करते हुए किसी एकांत स्थान पर छोड़ दें।

ये उपाय करने से आपके व्यापार में चल रही मंदी दूर होगी और आपके काम धीरे-धीरे करके बनने लगेंगे। अगर आप धन-धान्य और भौतिक सुखों की बढ़ोतरी चाहते हैं तो एक पलाश का फूल और साथ ही एक एकाक्षी नारियल लें। अगर आपको पलाश का ताजा फूल न मिले तो आप पंसारी के यहां से सूखा हुआ पलाश का फूल भी ला सकते हैं। वहां आपको आसानी से मिल जाएगा।

अब उस पलाश के फूल और एकाक्षी नारियल को एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में या आप घर में जिस स्थान पर धन रखते हैं, वहां पर रख दें। ऐसा करने से आपको धन-धान्य और सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। अगर आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की पाना चाहते हैं, तो इस दिन किसी कुम्हार या कृषक या जो मिट्टी से जुड़ा कोई कार्य करता हो, उसे एक सफेद रंग का कपड़ा गिफ्ट करें। अगर कपड़ा गिफ्ट करने में समर्थ न हो, तो दही से बनी कोई चीज़ उन्हें खिलाएं। ऐसा करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की ही तरक्की मिलेगी।

अगर आपकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो अपनी तबीयत में सुधार के लिए या अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस दिन ज्वार के आटे की रोटी बनाकर गाय को खिलाएं और पैर छूकर आशीर्वाद लें। लेकिन अगर आप ज्वार के आटे की रोटी न बना पाएं तो ज्वार का आटा या साबुत ज्वार के दाने किसी मन्दिर में दान कर दें। ऐसा करने से आपकी तबीयत में धीरे-धीरे करके सुधार आने लगेगा और आपको अच्छा महसूस होगा।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *