• June 5, 2026 11:02 pm

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पीएम मोदी समेत शामिल होंगे देश-विदेश के लोग, ट्रस्‍ट कर रहा खास तैयारी

Share More

27 जुलाई 2023 ! अयोध्या में भगवान राम को भव्य मंदिर में विराजमान कराए जाने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. जनवरी 2024 के शुभ मुहूर्त में भगवान राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. जिसके लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक समिति का भी गठन कर दिया है. एक बार फिर अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे विश्व की निगाहें धर्म नगरी अयोध्या पर टिकी रहेगी. जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की माने तो प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देश के सभी मठ मंदिरों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा और भजन कीर्तन होंगे. इसके अलावा पूरे देश का वातावरण राममय नजर आएगा. इतना ही नहीं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर राम जन्मभूमि परिसर में पूरे देश और दुनिया के अति विशिष्ट जनों के लिए 10 हजार कुर्सियां लगाए जाने की भी तैयारी चल रही है.

य ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में ऐसा कौन सा स्थान हो सकता है, जहां 10 हजार कुर्सियां लगाई जा सके. इसके लिए एलएनटी के इंजीनियर इस पर विचार विमर्श कर रहे हैं. चंपत राय ने बताया कि बीते दिनों हुए ट्रस्ट की बैठक में ऐसी छोटी-छोटी बातों पर मंथन किया गया है. इतना ही नही भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर प्राण प्रतिष्ठा प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया है. समिति के लोग हर 15 दिन में एक बार बैठ कर विचार-विमर्श करते हैं. चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हिंदुस्तान का कोई मंदिर अछूता ना रहे. हर मंदिर में उत्सव मनाे जाएंगे. हर गांव में उत्सव मनाया जाएगा यह हमारी प्राथमिकता होगी.

सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *