• June 10, 2026 1:36 am

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे, एनएफआर ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Share More

04 जून 2022 | नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे, एनएफआर (Northeast Frontier Railway) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, कुल 500 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट https://nfr.indianrailways.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पदों की संख्या : 500

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआती तारीख : 1 जून, 2022
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 30 जून, 2022

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट – nfr.indianrailways.gov.in पर क्लिक करें।
  • सामान्य जानकारी के तहत रेलवे भर्ती सेल GHY पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाएगा जिसे नोट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और जरूरत पड़ने पर एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

ये होगी फीस

उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना है।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’         


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *