• June 7, 2026 5:36 am

कुख्यात गैंगस्टर काला खैरमपुरिया थाइलैंड से लाया गया भारत, हरियाणा STF को मिली बड़ी कामयाबी

ByPrompt Times

Jul 13, 2024
Share More

कुख्यात गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को हरियाणा की एसटीएफ टीम ने रात को एयरपोर्ट गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, गैंगस्टर काला खैरमपुरिया पर 20 से ज्यादा हत्या के प्रयास से संबंधित केस दर्ज हैं।

Gangster Kala Khairampuria

कुख्यात गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को थाइलैंड से भारत लाया गया है। USA में मौजूद कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का करीबी है काला खैरमपुरिया। करीब दर्जन भर आपराधिक घटनाओं को हाल में इसके इशारे पर ही अंजाम दिया गया था। कल सोनीपत में मारे गए गैंगस्टर भी खैरमपुरिया के लिए काम कर रहे थे। हाल ही में हरियाणा पुलिस की STF ने थाईलैंड में काला खैरमपुरिया को थाईलैंड की सुरक्षा एजेंसियां की मदद से डिटेन करवाया था जिसके बाद कल रात उसे भारत लाया गया है। काला खैरमपुरिया के ऊपर 20 से अधिक हत्या और हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं। कुख्यात गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को हरियाणा की एसटीएफ टीम ने रात को एयरपोर्ट गिरफ्तार कर लिया है।

काला 20 से ज्यादा हत्या के प्रयास से संबंधित केस दर्ज

बता दें, गैंगस्टर काला खैरमपुरिया पर 20 से ज्यादा हत्या के प्रयास से संबंधित केस दर्ज हैं। काला खैरमपुरिया की गैंगस्टर स्वतंत्र के साथ छत्तीस का आंकड़ा है। कई मामलों में STF को इसकी तलाश थी। कुख्यात गैंगस्टर काला खैरमपुरिया के गिरोह के सदस्यों ने राजस्थान के गंगानगर के व्यापारी अरुण जैन पर फायरिंग की थी। जैन से गिरोह ने दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। कुख्यात गैंगस्टर काला खैरमपुरिया पर अपने मामा भाल सिंह पर भी फायरिंग करने का आरोप है।
SOURCE – TIMES NOW

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *