• May 8, 2024 2:42 pm

बिलासपुर में अब ठंड से ठिठुरने लोग, रात में चलने लगी सर्द हवाएं

22  दिसंबर 2022 |  पहाड़ी इलाकों के साथ बिलासपुर में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। उत्तरी हवाओं के आगमन के साथ रातें अब सर्द होने लगी है। गुरुवार की सुबह लोग कांपते नजर आए। वही पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ चुका है।

रात में सर्द हवाएं चलने लगी है। सुबह कई इलाकों में कोहरा भी नजर आया। जिसके कारण गुरुवार सुबह से लोग धूप सेंकते नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान में अभी मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 26 दिसंबर से ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है। बुधवार की रात जबरदस्त ठंडी पड़ी। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान में कमी महसूस की गई। मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला अभी जारी रहेगा कल से ठंड और बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवा का आगमन शुरू हो गया है। मौसम आज शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।
अगले दो दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में कमी आएगी। फिलहाल बिलासपुर में लोग धूप का आनंद उठा रहे हैं और मौसम शुष्क है। बता दें कि मौसम के खुलते ही पर्यटकों में भारी उत्साह नजर आने लगा है। 24 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस साल भी यह स्थिति बनी रह सकती है। बिलासपुर में ठंड बढ़ने के साथ लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं भी बढ़ने लगी है।
खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर दिक्कत बढ़ गई है। स्कूली बच्चे भी आज ठिठुरते नजर आए। चिकित्सक और मौसम विभाग द्वारा लगातार सचेत भी किया जा रहा है। गर्म पानी का सेवन और गर्म कपड़े पहन ले सलाह दिया जा रहा है। इसके अलावा आसमान से बादल हटने और मौसम खुलने के साथ ही पर्यटकों में खुशी है। दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो चुका है लेकिन जिला प्रशासन की ओर से ठंड को लेकर अभी तक बच्चों को कोई राहत नहीं दिया गया है। जिसे लेकर अभिभावकों में भी आक्रोश है। फिलहाल ठंड बढ़ने से पर्यटक घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर छोटे बच्चे और बुजुर्ग सेहत को लेकर चिंतित हैं।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *