आज आरंग विधानसभा के मंदिरहसौद में धान खरीदी महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत जी के साथ शामिल हुआ।
छग सरकार किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। शासन ने धान खरीदी केन्द्रों पर निगरानी समितियां बनाई है जो धान खरीदी की समुचित व्यवस्था देखेगी एवं धान खरीदी में कोई व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा।किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत लाभांवित किया जा रहा है,योजना की तीन किस्तों की राशि किसानों को उनके खाते में जमा कर दी गई है। चौथी किस्त की राशि भी शीघ्र ही किसानों के खाते में जमा की जाएगी।