28 अक्टूबर 2021 | दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट(डीडीएमए) के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते लिए 1 नवंबर से दिल्ली सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के सभी कक्षाओं को खोलने के आदेश जारी किए है। इस दौरान स्कूलों को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार समाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। कक्षा 50 फीसदी छात्रों के साथ खुल सकेगी और छात्रों को स्कूल बुलाने के लिए पेरेंटस की सहमति आवश्यक होगी।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ने कहा कि इस दौरान कोई भी स्कूल बच्चों को क्लास में आने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। इसके साथ ही स्कूल को सुनिश्चित करना होगा कि पढ़ाई ऑफलाइन और ऑनलाइन चले। सिसोदिया ने कहा कि सभी स्कूलों को ये सुनिश्चित करना होगा कि उनके सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो। सिसोदिया कहा कि दिल्ली के स्कूलों के लगभग 98 फीसदी टीचर ऐसे है जिन्हें वैक्सीन की कम से कम 1 डोज़ लग चुकी है।
स्कूल के 100% स्टाफ का वैक्सीनेट होना आवश्यक
सिसोदिया ने बताया कि डीडीएमए के बैठक में स्कूल खोलने पर निर्णय लिया गया है। इससे पहले डीडीएमए ने दिल्ली में 1 सितंबर से कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को कक्षाएं शुरू करने की इजाजत दे दी थी। जबकि नर्सरी से कक्षा 8 तक के लिए स्कूलों को लेकर कोई फैसला नहीं किया था हालांकि छात्रों के लिए कक्षा में भाग लेने के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी है। वहीं, ऑनलाइन क्लास भी जारी रखी गई हैं। उन्होंने ने कहा कि स्कूल खुलने के बाद भी ब्लेंडेड मोड में ऑनलाइन क्लास चलती रहेंगी, पेरेंटस छात्रों को स्कूल भेज सकते हैं,पर इसके लिए बाध्य नहीं कर सकती है।
स्कूलों को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 1 नवम्बर से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खुल जाएंगे। पर स्कूलों को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा इसके लिए स्कूलों को जल्द एसओपी जारी करेंगे। उन्होंने ने कहा कि स्कूलों के बंद रहने से पिछले 1.5 साल से ज्यादा से बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करना काफी मुश्किल है। इसके साथ ही अब कोरोना के मामले भी नियंत्रण में है इसलिए ये निर्णय लिया गया है कि 1 नवम्बर से सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अब दिल्ली में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल खोल दिए जाएंगेे।
Source :-दैनिक भास्कर
