• May 2, 2024 1:01 am

हिमाचल में टूरिस्टों के लिए पैकेज-टूरिस्ट सीजन में होटल बुकिंग पर 20% डिस्काउंट, ऑफर 15 नवंबर तक- पर्यटन निगम की साइट पर लिस्ट जारी

14-अक्टूबर-2021  | हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन निगम ने विशेष पैकेज जारी किया है। हिमाचल प्रदेश टूरिज्म निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग पर 20 फ़ीसदी छूट मिलेगी। 15 नवंबर तक अगर कोई भी सैलानी हिमाचल आकर निगम के होटल बुक करवाता है तो उसे यह छूट दी जाएगी। ऑनलाइन भी यह सुविधा दी जा रही है। सैलानियों को लुभाने और कोरोना की वजह से ठप पड़े टूरिज्म इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसका फायदा निगम के होटलों को भी होगा। 20 फ़ीसदी छूट देने पर ज्यादा संख्या में सैलानी निगम के होटलों के कमरों को बुक करवाएंगे। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डल्हौजी, कसौली, चंबा समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में निगम के होटलों में यह छूट दी जाएगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए टूरिस्टों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की लिस्ट के साथ ही जानकारी मिलेगी। निगम ने 20 फीसदी छूट की सूचना भी अपनी साइट पर अपडेट कर दी है। चुनाव आयोग से मंजूरी लेने के बाद निगम ने सैलानियों को छूट देने के लिए विशेष पैकेज शुरू किया है।

होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए शुरू किया है पैकेज
पर्यटन निगम के निदेशक अमित कश्यप का कहना है कि हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन निगम के होटलों में विशेष पैकेज जारी किया गया है। इसके तहत कमरों की बुकिंग पर 20 फीट की छूट दी जाएगी। यह छूट 15 नवंबर तक जारी रहेगी। कोरोना की वजह से हिमाचल में टूरिज्म इंडस्ट्री काफी प्रभावित हुई है।

हर साल पहुंचते हैं हिमाचल में लाखों की संख्या में सैलानी
हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इसमें भारतीय समेत विदेशों से आने वाले लोग भी होते हैं, जो यहां पर प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए पहुंचते हैं। प्रदेश में घूमने के लिए कई बेहतर स्थान हैं। इसके अलावा साहसिक गतिविधियों के शौकीन के लिए भी यहां पर अच्छे स्थल है। रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, वाटर स्पोर्ट्स, पैराग्लाइडिंग का आनंद भी बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी यहां पर लेते हैं।

Source;-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *