• June 6, 2026 6:55 pm

पाकिस्तान के ऑलराउंडर ने कहा- हम सेमीफाइनल में भारत को हराएंगे, 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसा करेंगे हाल

Share More

नवंबर 3 2023 ! पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में अब तक औसत ही रहा है. टीम 7 में से 4 मुकाबले हार चुकी है. लेकिन न्यूजीलैंड की लगातार 3 हार के बाद बाबर आजम एंड कंपनी के सेमीफाइनल की उम्मीद बची हुई है. पाकिस्तान की टीम एक मुकाबले में 4 नवंबर शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा. इस बीच पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने कहा कि हमारी टीम सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हरा सकती है. मालूम हो कि वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक पाकिस्तान की टीम भारत को नहीं कर सकी है. सभी 8 मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है. मौजूदा टूर्नामेंट में भी भारत ने पाकिस्तान पर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी.

जियो न्यूज के एक कार्यक्रम के दौरान इमाद वसीम ने कहा कि मेरी इच्छा है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में भारत को वैसे ही हराए, जैसे हमने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया था. कई सारे खिलाड़ी ऐसा चाहते हैं. मालूम हो कि 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. यह वनडे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की भारत पर पहली जीत थी. मौजूदा वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने एक मैच पाकिस्तान को हराया था. मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने राशिद खान के साथ मैदान पर 2 बार डांस किया था. अब मोहम्मद आमिर ने भी टीम इंडिया के हारने पर ऐसा करने की बात कही है.

मोहम्मद आमिर ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचता है और भारत को हरा देता है, तो मैं बिल्कुल वैसे ही डांस करूंगा, जैसे इरफान पठान ने किया था. उन्होंने कहा कि मैं पठान से भी बेहतर डांस करूंगा. वहीं पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि हमें दुआ करनी चाहिए कि हमारी टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाए, क्योंकि दूसरी टीमें नहीं चाहती हैं कि हम ऐसा कर सकें.

सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *