• June 8, 2026 1:01 am

पानीपत DC सुशील सारवान ने बच्चों को पढ़ाया:राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पहुंचे, हाजिरी रजिस्टर चेक कर टीचरों को समय पर आने के निर्देश दिए

Share More

दिनांक;-11 फरवारी 2022 हरियाणा के पानीपत जिले के डीसी सुशील सारवान आज सुबह अचानक शहर में जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पहुंचे। स्कूल में उनका औचक निरीक्षण था। वे स्कूल टाइम यानि ठीक 9 बजे ही स्कूल पहुंच गए। डीसी को अचानक स्कूल में देख स्कूल प्रशासन दंग रह गया।

उन्होंने कई क्लासिस जाकर बच्चों को पढ़ाया। डीसी ने बच्चों को जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में पढ़ाया। उन्होंने बताया कि अनुशासन में रहकर व्यक्ति अपनी हर मंजिल को शानदार तरीके से हासिल कर सकता है। इसके बाद उन्होंने स्कूल की स्मार्ट क्लास का भी विजीट किया।

बच्चों से खुद उनके अभिभावकों की भांति स्कूल का फीडबैक लिया। अगर किसी बच्चे की कोई समस्या थी, तो उन्होंने एक टीचर की भांति उसका निवारण किया। बच्चों को पढ़ाने के बाद डीसी सुशील सारवान ने स्कूल परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से स्कूल की सुविधाओं और समस्याओं को जाना।

स्मार्ट क्लास का निरीक्षण कर जानकारी लेते डीसी सुशील सारवान।

स्मार्ट क्लास का निरीक्षण कर जानकारी लेते डीसी सुशील सारवान।

स्कूल स्टाफ को यह दिए निर्देश

उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं और बच्चे स्कूल में आना शुरू हो गए हैं। सभी अध्यापक यह सुनश्चित करें कि बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिठाया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को मेहनत के साथ पढ़ाई करवाई जाए, क्योंकि कोरोनाकाल में बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई थी।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए जागरूक होते हुए बच्चों को भी जागरूक करें। उन्होंने इस अवसर पर हाजिरी रजिस्टर को भी चेक किया और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि सभी अध्यापक और कर्मचारी समय पर आएं, यह तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार भी उपस्थित रहे।

स्कूल परिसर का निरीक्षण कर जानकारी लेते डीसी सुशील सारवान।

SOURCE;- दैनिक भास्कर


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *