• June 6, 2026 11:13 am

Petrol Diesel Price- कच्चे तेल की कीमतों में हुई गिरावट, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए भाव

Share More

12 नवम्बर 2021 | पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की बढ़ती महंगाई से परेशान जनता के लिए राहत भरी खबर है. देश की प्रमुख ईंधन कंपनियों ने शुक्रवार यानी आज पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. जारी की गई ईंधन की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. देशभर में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Rates) की बिक्री पुरानी दरों पर ही की जाएगी.

गौरतलब है कि दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतें, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं. और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है. आज फिर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट हुई है. अमेरिका में क्रूड इनवेंट्री में दर्ज की गई बढ़ोतरी के कारण कच्चे तेल की कीमत में गिरावट हो रही है. 

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल   (रुपये/लीटर)  डीज़ल (रुपये/लीटर)
नई दिल्‍ली       103.97     86.67
मुंबई              109.98      94.14
कोलकाता       104.67      89.79
चेन्‍नई             101.40      91.43
भोपाल            107.23      90.87
हैदराबाद        108.20      94.62
बैंगलुरू          100.58      85.01
लखनऊ          95.28      86.80

ऐसे चेक करें अपने शहर के रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें 

रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. 

Source :-“ज़ी न्यूज़ हिंदी”


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *