• May 15, 2024 9:47 am

मोरक्को में भूकंप से मची तबाही पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- हर संभव मदद करेगा भारत

सितम्बर 9 2023 ! अफ्रीकी देश मोरक्को में आए तीव्र भूकंप के झटकों से काफी त्रासदी हुई है। दरअसल, शुक्रवार देर रात आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। इसमें सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई है और कई लोग घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने इस तबाही पर दुख जताते हुए शोक प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक जताते हुए हर संभव मदद देने का भरोसा जताया है। उन्होंने लिखा, “मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ है।”

गौरतलब है कि मोरक्को के मराकेश में शुक्रवार (8 सितंबर) की रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। इस भयानक भूकंप से काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस भूकंप से अब तक 296 लोगों की मौत हो गई है।

इस तबाही के कारण 153 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा नुकसान शहरों और कस्बों के बाहर हुआ। इस भूकंप का केंद्र मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था।

”  सोर्स :– ” जागरण ”   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *