• May 13, 2024 12:14 pm

गुजरात में फिर चला PM मोदी का जादू…कांग्रेस और AAP का बुरा हाल

08  दिसंबर 2022 |  गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार यानि 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से जारी है। शुरूआती रूझानों में भाजपा आगे चल रही है जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। वहीं आम आदमी पार्टी गुजरात में अभी पिछड़ती नजर आ रही है। सभी परिणाम दोपहर तक आ जाने की उम्मीद है। गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा बड़ी बढ़त हासिल करती नजर आ रही है। भाजपा 1995 से राज्य में कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारी है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भाजपा बहुमत बनाए हुए है।

हार्दिक पटेल, पुर्णेश मोदी और कई अन्य चर्चित चेहरे भी आगे हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खम्भालिया विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। ‘आप’ सोमनाथ, व्यारा, जामनगर (उत्तर) और कुछ अन्य सीटों पर आगे है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना राज्य के 37 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में गुरुवार 8 बजे सुबह शुरू हुई।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *