• June 10, 2026 6:34 am

XISS को यूनिवर्सिटी में बदलने की तैयारी शुरू, 35 एकड़ में बनेगा भवन

Share More

21  दिसंबर 2022 |  जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (XISS) को यूनिवर्सिटी में बदलने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. नये कैंपस के लिए बंधगांव, नामकुम में 35 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गयी है. एक्सआइएसएस यूनिवर्सिटी के रूप में जल्द स्थापित हो सके, इसके लिए यूनिवर्सिटी टास्क फोर्स का गठन किया गया है. इसकी अध्यक्षता फादर जेवियर सोरेंग समेत अन्य चार सदस्य कर रह हैं. यह जानकारी एक्सआइएसएस के निदेशक डॉ जोसेफ मरियानूस कुजूर एसजे ने दी. वे मंगलवार को संस्था में आयोजित कार्यक्रम ”संवाद 3.0” को संबोधित कर रहे थे. डॉ जोसेफ ने बताया कि जेसुइट सोसाइटी की जमीन को हस्तांतरण करने की प्रक्रिया अगले दो माह में पूरी कर ली जायेगी. कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक डॉ प्रदीप केरकेट्टा एसजे, डीन एकेडमिक्स डॉ अमर एरॉन तिग्गा मौजूद थे

नये सत्र से दो डिप्लोमा कोर्स होगा शुरू

निदेशक डॉ जोसेफ ने बताया कि नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत नये सत्र से दो नये डिप्लोमा कोर्स का संचालन होगा. इसके तहत पूर्व से संचालित छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स इन जियोइंफॉर्मेटिक्स को अब एक वर्ष के डिप्लोमा कोर्स इन जियोइंफॉर्मेटिक्स (जीआइएस) में बदला गया है. साथ ही एक वर्षीय डिप्लोमा इन ट्राइबल स्टडीज को शुरू किया जायेगा, इसका कोर्स प्लान तैयार कर लिया गया है.


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *