• April 27, 2024 8:00 am

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- भारत को 2047 तक विकसित आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें देशवासी

26  सितम्बर 2022 | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देशवासियों से भारत को 2047 तक पूरी तरह से विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। वह हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं।

अपने संबोधन में उन्होंने आध्यात्मिकता, साहित्य, संगीत, कला और शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के योगदान को याद किया और कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, यह उत्सव हमारे उन महान स्वाधीनता सेनानियों को सम्मान दिए बिना और उन्हें याद किए बिना अधूरा होगा जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। मैं उन्हें नमन करती हूं।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का समय है। हमें संकल्प लेना है कि 2047 में जब देश अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा, भारत विकसित और आत्मनिर्भर होगा।

कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे।सोर्स :-“अमर उजाला”                                         

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *