• April 29, 2024 8:31 pm

विकसित भारत- विकसित मध्य प्रदेश की अवधारणा के तहत प्रधानमंत्री हुए वर्चुअल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया 17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

*मुख्य्मंत्री डॉ. यादव ने सागर को 16 करोड़ रुपए के
दो नए ऑडिटोरियम की दी स्वीकृति*

सागर 29 फरवरी 2024
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत – विकसित मध्यप्रदेश की अवधारणा के तहत वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश में 17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास /लोकार्पण और सभी जिलों में साइबर तहसील का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का पूरे प्रदेश के साथ स्थानीय स्तर पर महाकवि पद्माकर सभागार में विधायक श्री शैलेंद्र जैन , महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, पार्षद श्री शैलेश केशरवानी, संभागायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला, सहित नगर निगम के पार्षद, गणमान्य नागरिक एवं हितग्राहीयों मौजूद रहे।

मुख्य कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के पूर्व स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज सागर सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। हमारे जननायक जिन्होंने जन भावनाओं का आदर करते हुए भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण कराकर दिव्य कार्य सम्पन्न कराया और दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 2004 के पहले मध्यप्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ रूपए होता था जबकि आज एक दिन में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 17 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प की शक्ति है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लाड़ली बहना योजना जैसी अनेक योजनाएं संचालित हैं। केवल सागर में ही 38 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में 1250/- के हिसाब से प्रत्येक वर्ष 57 करोड़ रूपये सरकार द्वारा प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा सागर में आठ- आठ करोड़ रुपए की राशि के 2 आडिटोरियम स्वीकृत करने पर बधाई देते हुए कहा कि इनके निर्माण होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए वैवाहिक और पारिवारिक कार्यक्रम की सुविधा मिलेगी।
निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि एक साथ पूरे मध्य प्रदेश में 17 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले वार्ड के विकास कार्य हेतु एक वर्ष में एक लाख रुपए की राशि नहीं मिलती थी लेकिन आज करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रत्येक वार्ड में किये जा रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकसित देश बनने के पथ पर आगे बढ़ रहा है। 2030 तक देश की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगी और हमारा लक्ष्य 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें हर क्षेत्र में विकास करना है । इसी कड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विगत माह बीना में 50 हजार करोड़ की लागत के पेट्रोकेमिकल्स प्लांट की सौगात दी थी। उन्होंने कहा कि विधायक श्री शैलेंद्र जैन के प्रयासों से 8-8 करोड़ रूपए की लागत के दो ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा, जिससे सागर के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपने सामाजिक कार्यक्रम निःशुल्क सम्पन्न करा सकेंगे।
कार्यक्रम के अंत में नगर निगम द्वारा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से हित लाभ का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पार्षद श्री विनोद तिवारी, श्री धर्मेंद्र खटीक, श्री रुपेश यादव, श्री राजकुमार पटेल, श्री मनोज चौरसिया, श्रीमति सविता साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री नरेश यादव, श्री विशाल खटीक, श्री कैलाश हसानी, श्री रामू ठेकेदार सहित जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस, प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सोर्स :-“Prompt Times : Saket Jain”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *