• June 5, 2026 11:21 am

NCERT की टेक्स्ट बुक्स में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ करने का प्रस्ताव, ब्रिटिशकालीन इतिहास बदलने की भी सिफारिश

Share More

अक्टूबर 26 2023 ! NCERT की एक कमेटी ने 25 अक्टूबर को अपनी सभी टेक्स्ट बुक्स में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्‍द का इस्‍तेमाल करने की मांग की है। अगले साल से NCERT की कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की सभी किताबों के सेट में देश का नाम ‘इंडिया की जगह भारत दिखाई दे सकता है। इसकी डानकारी NCERT पैनल के मेंबर सी आई आईजैक ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दी।

हिस्ट्री में बदलाव की मांग

इसके साथ ही कमेटी ने किताबों में ‘हिंदू विक्‍ट्रीज’ को उजागर करने की सिफारिश भी की है। कमेटी का कहना है कि इतिहास में भारतीय राजाओं और उनके परिचय को भी जगह मिलनी चाहिए। इसके अलावा ‘एंशिएंट हिस्‍ट्री’ को भी ‘क्‍लासिकल हिस्‍ट्री’ से बदलने की सिफारिश पेश की गई है।

कमेटी का कहना है कि इतिहास को प्राचीन, मध्‍यकालीन और आधुनिक में नहीं बांटा जाना चाहिए। शिक्षा में ये बदलावा अंग्रेजों द्वारा किया गया था, जिसमें ये दर्शाया गया था कि भारत एक पिछड़ा और वैज्ञानिक खोजों से अनजान देश है। कमेटी ने सभी सब्‍जेक्‍ट्स के करिकुलम में ‘इंडियन नॉलेज सिस्‍टम’ (IKS) को शामिल करने की भी सिफारिश की है।

INDIA नाम को लेकर विवाद तब से शुरू हुआ जब विपक्ष की 28 पार्टियों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया। गठबंधन की पहली बैठक बेंगलुरु में 18 जुलाई को हुई थी। इसमें अलायंस का नाम I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) रखा गया था। इसके बाद भाजपा विपक्ष पर हमलवार हो गई। PM मोदी ने INDIA की जगह इसे घमंडिया गठबंधन का नाम दिया। वहीं, विपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा था कि, BJP को INDIA नाम लेने से इतनी दिक्कत क्यों है।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *