• June 8, 2026 8:43 am

Raipur Crime: पति-पत्नी के बीच हो रहा था झगड़ा, बीच-बचाव करने आया पड़ोसी, इसके बाद घटनाक्रम ने लिया ऐसा मोड़, पूरे रायपुर में फैल गई सनसनी

ByPrompt Times

Jul 2, 2024
Share More

रायपुर में एक शख्‍स ने पड़ोसी महिला के सामने उसके पति की छाती पर चाकू से हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, पड़ोसी महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा था। इसी बीच विवाद को समाप्‍त करने आए पड़ोसी की महिला के पति के साथ कहासुनी हो गई। इस पर गुस्‍से में आकर शख्‍स ने महिला के सामने उसकी हत्‍या कर दी।

  1. पति-पत्‍नी के विवाद के बीच पड़ोसी की बाल्टी में ईंट गिर गई
  2. घटना के बाद महिला के पति को समझाने गया था पड़ोसी
  3. अस्‍पताल में भर्ती घायल को डाक्‍टरों ने घर जाने से किया था मना

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के रायपुर के अवधपुरी सोनडोंगरी इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। पति-पत्नी की आपसी लड़ाई के दौरान पड़ोसी की बाल्टी में ईंट गिर जाने के विवाद पर युवक की चाकू मारकर हत्या की दी गई। कबीर नगर थाना पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है। दो अन्य फरार हैं।

कबीर नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनडोंगरी निवासी मोहम्मद मुकीम खान की हत्या उसके पड़ोसी अल्ताफ, बेटे आरिफ और मोहम्मद जाकीर ने की है। पुलिस ने अल्ताफ को हिरासत में लिया है। घटना वाले दिन मुकीम अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अल्ताफ के घर की बाल्टी में ईंट गिर गई। ईंट गिरने की घटना के बाद अल्ताफ, मुकीम को समझाने के लिए गया। इसी दौरान अल्ताफ की मुकीम के साथ कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी होते देख एक अन्य पड़ोसी उन्हें समझाने गया।

कुछ देर बाद अल्ताफ अपने दोनों बेटों के साथ मुकीम के घर पहुंचा और चाकू से मुकीम की छाती पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुकीम को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। उपचार कराने के बाद डाक्टरों के मना करने के बावजूद मुकीम अस्पताल से अपने घर चला गया।

घर पहुंचने के कुछ देर बाद मुकीम की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद स्वजन मुकीम को पुन: अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

SOURCE – NAIDUNIA CG

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *