• June 7, 2026 10:23 pm

Bilaspur: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, परिजनों में पसरा मातम

ByPrompt Times

Jul 2, 2024
Share More

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। कुछ साल पहले मृतक के बडे भाई की भी इसी सडक हादसे से मौत हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रक चालक को सकरी से गिरफ्तार कर लिया है

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। कुछ साल पहले मृतक के बडे भाई की भी इसी सडक हादसे से मौत हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रक चालक को सकरी से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कार्रवाई मे जुटी है।

दरअसल बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके मे लगातार हादसे हो रहे हैं जिसका कारण यह भी माना जा रहा है की सडक के किनारे ट्रकों को खड़ा कर दिया जाता है जिसके कारण भी दुर्घटना घटती हैं। बता दे की पिछले कुछ समय से इस इलाके मे सडक हादसे से कई लोगों की जान चली गई। इसी तरह सोमवार की सुबह 6 बजे नयापारा वार्ड नंबर 11 पुराना नगर पंचायत के पास रहने वाले संजय वर्मा के छोटे बेटे शुभम वर्मा सुबह करीबन 6 बजे सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया मोटरसाइकिल से काम के लिए गया हुआ था।

इसी दौरान जय दुर्गा ऑयल मिल के पास अग्यात ट्रक चालक ने उसे ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक गाडी लेकर मौके से फरार हो गया।आसपास के लोगो ने इस घटना की सुचना पुलिस को दी तब पुलिस फरार आरोपी चालक को सकरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वही सिरगिट्टी पुलिस शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है जिसके बाद शव को परिजन को सौंप दिया है।

SOURCE – अमर उजाला BILASHPUR

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *