• June 8, 2026 6:13 am

इंजीनियरों के लिए सरकारी कंपनी में निकली भर्तियां, 1 लाख तक कमाने का मौका

Share More

16 जनवरी 2023 | इंजीनियरों के लिए सरकारी नौकरी का बढ़िया मौक़ा है. खास बात यह है कि भर्ती के माध्यम से नौकरी मिलने के बाद आप 1 लाख से अधिक सैलरी पा सकते हैं. ऐसे में आज ही भर्ती के सभी जानकारी देख लें और निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर लें.

भर्ती पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, PGCIL में निकली है. प्रक्रिया के माध्यम से संस्थान में इंजीनियर ट्रेनी के पद भरे जाएंगे. इनमें इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल एवं कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम के पद शामिल हैं.

कौन कर सकता है आवेदन
संबंधित डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग करने वाले उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ध्यान दें कि अंतिम चयन गेट 2023 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा.

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 दिसंबर 2022 को 28 वर्ष की होनी चाहिए. इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.

सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 तक का पे स्केल दिया जाएगा. वहीं ट्रेनिंग के बाद यह 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 तक होगा.

सोर्स : NDTV इंडिया” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *