• June 7, 2026 1:44 am

पीजीआई में टेस्ट करवाने वालों को राहत-लैब की रिपोर्ट अब मोबाइल पर होगी उपलब्ध, पीडीएफ कॉपी भी कर सकेंगे डाउनलोड

Share More

10 मार्च 2022 | चंडीगढ़ पीजीआई ने मरीजों को एक बड़ी राहत दी है। पीजीआई ने पेशेंट-फ्रेंडली मोबाइल एसएमएस सेवा शुरू की है। इस सेवा के जरिए लैब रिपोर्ट्स मरीज के मोबाइल फोन पर ही आ जाएंगी। इससे मरीज को पीजीआई लैब का विजिट नहीं करना पड़ेगा। इस सेवा के तहत जैसे ही मरीज की लैब रिपोर्ट तैयार हो जाएगी तो मरीज को इसकी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए जानकारी मिल जाएगी। इस एमएमएस में एक लिंक भी होगा। इसके जरिए मरीज उस रिपोर्ट का पीडीएफ भी डाउनलोड कर पाएगा। पहले मरीजों को अपनी रिपोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन पता करना पड़ता था या फिर संबंधित विंडो पर बार-बार विजिट करना पड़ता था। रिपोर्ट के प्रिंट आउट लेने के लिए उन्हें लाइन में इंतजार तक करना पड़ता था।

समय और पैसा भी बचेगा, अस्पताल में भीड़ होगी काम

पीजीआई के कंप्यूटर सेक्शन ने सीडीएसी-नोएडा के साथ मिल कर इस सुविधा को तैयार किया है। इससे अब घर बैठे ही मरीज अपनी रिपोर्ट देख पाएगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। पीजीआई प्रशासन के मुताबिक इस नई सुविधा से पीजीआई में मरीजों की भीड़ में भी कमी आएगी। वहीं पीजीआई के स्टाफ से भी बेहतर तरीके से काम लिया जा सकेगा। पीजीआई की हेमेटोलॉजी विभाग की हेड तथा न्यू ओपीडी सैंपल कलेक्शन सेंटर की इंचार्ज प्रोफेसर रीना दास की ओर से यह जानकारी दी गई है।

पीजीआई कैंपस में गरीब मरीजों के लिए सुविधा बढ़ी

वहीं दूसरी ओर पीजीआई को सेवा मिशन सोसाइटी की ओर से 2 ई-रिक्शा दान किए गए हैं। अभी तक सोसाइटी कुल 6 ऐसे ई-रिक्शा दान कर चुकी है। इसके जरिए गरीब मरीजों को पीजीआई कैंपस में इलाज के लिए यहां से वहां ले जाया जाता है। सोसाइटी की अध्यक्ष पूनम भंडारी और अन्य पदाधिकारियों ने पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. सुरजीत सिंह को इन ई-रिक्शा की चाबी दी। पीजीआई डायरेक्टर ने इसके लिए सोसाइटी का आभार जताया।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *