• June 9, 2026 10:17 pm

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा- यह INDIA की जीत है

Share More

अगस्त 4 2023 ! मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने पर कांग्रेस में खुशी की लहर है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी खुशी व्यक्त की है। राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। जिसमें सीएम बघेल ने कहा कि अंधकार चाहे भारी हो और समंदर पार हो, सदा उजाला विजित हुआ है, अगर सत्य आधार हो। सीएम ने कहा, राहुल गांधी की सजा पर रोक का सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का भारत स्वागत करता है। सत्यमेव जयते! यह INDIA की जीत है।

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री मोहन मरकाम ने भी राहुल गांधी के लिए ट्वीट कर अपनी खुशी जताई है। उन्होंने लिखा है यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते – जय हिंद

इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी ट्वीट कर कहा, सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन पन्था विततो देवयानः। सत्य ही जीतता है, असत्य कभी नहीं। सत्य पर चलने वाले के साथ दैवीय शक्तियां साथ चलती हैं।

सोर्स :-“नईदुनिया


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *