• June 6, 2026 2:57 pm

आमजन को राहत, पेट्रोल- डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें लेटेस्ट दाम

Share More

07 मई 2022 | देश में बीते 30 दिन यानी कि एक माह से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत में वाहन ईंधन के दाम भले स्थिर हों, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आमजन को इसकी कीमत चुकाना पड़ सकती है। फिलहाल बात करें आज (07 मई 2022, शनिवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (Oil Companies) ने कोई बदलाव भाव में नहीं किया है।

आपको बता दें कि, कीमतों में स्थिरता की राहत के बावजूद देश के कई शहरों में पेट्रोल 120 रुपए के पार मिल रहा है, जबकि डीजल भी शतक लगा चुका है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपए प्रति लीटर है और डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपए प्रति लीटर है।जबकि मप्र के भोपाल में पेट्रोल की कीमत 118.07 रुपए और डीजल के दाम 101.09 रुपए प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.12 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए प्रति लीटर है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 104.77 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 99.83 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *