• June 9, 2026 7:34 am

रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, डॉलर के मुकाबले 31 पैसा टूटा

ByPrompt Times

Jul 19, 2021
Share More

मुंबई | 19- जुलाई-2021 | रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 31 पैसे हल्की हो 74.88 (अस्थायी) पर बंद हुई।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.73 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान 74.71 से 74.92 के दायरे में उतार चढ़ाव के बाद अंत में पिछले बंद के मुकाबले 31 पैसे की हानि दर्शाता 74.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विगत दो दिन में रुपये में कुल 34 पैसे की गिररावट आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत बढ़कर 92.93 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 586.66 अंक की भारी गिरावट के साथ 52,553.40 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 2.24 प्रतिशत घटकर 71.94 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 466.30 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Source;-“Lokmat News


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *