12 अक्टूबर 2022 | झारखंड ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक दल के नेता आलमगीर आलम साहब का रामगढ़ जिले के चितरपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व पटाखों के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। मंत्री गोला, दुलमी, चितरपुर प्रखंड से पंचायत में विजय हुए जन प्रतिनिधियों के साथ रूबरू हुए तथा उनकी समस्याओं को सुना।
झारखंड ग्रामीण विकास मंत्री को जन प्रति निधियों ने अवगत कराया, मंत्री ने कहा आने वाले समय में आप सभी के शिकायत को बहुत ही जल्द दूर किया जाएगा और सरकार के कल शुभारंभ हो रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रत्येक पंचायत में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भागीदारी सुनिश्चित करने की बात भी कही। आलम ने झारखंड के 6 बेटियों के फीफा बल्ड कप में खेले जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा।
झारखंड की 6 बेटियों का फीफा वर्ल्ड कप में खेले जाने पर मंत्री ने कहा हमारी सरकार खास करके हेमंत जी खिलाड़ियों के लिए बहुत से स्क्रीम दिए हैं उन्हें नौकरी देने का काम किया है। साथ ही डायरेक्ट नौकरी भी देने का काम किया है जो बाहर जाना चाहते हैं उन्हें बाहर भेजने का काम किया है और जो बच्चा प्रतिभा वान खिलवाड़ है उसके लिए भी कार्यक्रम चला रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि गांव देहात में खेल का मैदान नहीं था ग्रामीण विकास के तहत खेल योजना हर गांव पंचायत में जाने का हम लोगों ने ऐलान किया है।
सोर्स :-” पंजाब केसरी”
