• May 3, 2024 8:04 pm

रूस यूक्रेन जंग में सैन्य नुकसान को पहली बार रूस ने स्वीकार किया, यूएन मानवाधिकार परिषद से निलंबित हुआ रूस

 08 अप्रैल 2022 | रूस-यूक्रेन जंग का आज 44 वां दिन हैं।  रूसी हमलों से यूक्रेन के हालात बेहद खराब  स्थिति में पहुंच गए है। इतने दिनों बाद भी युद्ध थमने की स्थिति में नहीं है। इससे पहले कल रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार काउंसिल में सदस्यता  से निलंबित कर दिया है।  संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस के विरोध में  93 देशों ने मतदान किया, वहीं भारत समेत 58 देश वोटिंग से दूर रहे। रूस ने पहली बार निराश होकर जंग में नुकसान होने की बात कही। उसने माना कि रूसी सेना को काफी  नुकसान हुआ है। 

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि उकसावे के बावजूद मास्को कीव के साथ बातचीत जारी रखेगा

यूक्रेन के इरपिन शहर में महापौर ने तीन दिन का कर्फ्यू लगाया है।  इस दौरान शहर में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

लुकाशेंको ने कहा  यूक्रेन में घटनाओं ने नए ऐतिहासिक युग की शुरुआत की

Source :- “दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *