• May 6, 2024 2:57 am

कहा- BJP का राष्ट्रवाद फर्जी; पार्टी कार्यक्रम में जमीन पर दिखी थी भारत माता की तस्वीर

ByADMIN

May 10, 2022

10 अप्रैल2022 | पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भारत माता की तस्वीर के अपमान के मुद्दे पर कांग्रेस के निशाने पर हैं। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने रमन सिंह के खिलाफ एक अलग लेवल का मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने कहा है कि जब तक भाजपा और पूर्व CM अपने कृत्य के सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते तब तक प्रदेश भर में NSUI डॉ. रमन सिंह के हर कार्यक्रम में काले झंडे दिखाती रहेगी।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा, जिस प्रकार राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम के दौरान भारत माता की तस्वीर को जमीन पर रखकर उनका अपमान किया गया, उसका प्रदेश NSUI पुरजोर विरोध करती है। NSUI यह मांग करती है कि डॉ. रमन सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर आने वाले समय में रमन सिंह को पूरे प्रदेश में काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेगी।

नीरज पांडेय ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। ये लोग केवल राष्ट्रवाद की बात करते हैं, असल में राष्ट्र के सम्मान से इनका कुछ लेना-देना नहीं। भारत माता की तस्वीर का ऐसा अपमान उनके फर्जी राष्ट्रवाद की पोल खोल रहा है।

खुद ही साझा की थी तस्वीर

भारत माता की जिस तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, वह खुद डॉ. रमन सिंह ने ही सोशल मीडिया पर डाली थी। यह राजनांदगांव के टेड़ेसरा में हुए भाजपा के एक आयोजन की फोटो थी। इसमें डॉ. रमन सिंह भाषण देते दिख रहे हैं। उनकी बाई ओर एक फोटो फ्रेम भी है जिसके केंद्र में भारत माता की तस्वीर बनी है। भाजपा के पितृ पुरुषों पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर भी है। यह फोटो फ्रेम जमीन पर आड़ा रखा हुआ है।

8 मई से शुरू हुआ हंगामा

तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही डॉ. रमन सिंह ट्रोल हो गए। लोगों ने भारत माता की तस्वीर को लेकर उनको घेर लिया। आलोचना तीखी हुई तो रमन सिंह ने सोशल मीडिया से वह तस्वीर हटा लिया। कांग्रेस और दूसरे संगठनों ने सार्वजनिक माफी की मांग शुरू कर दी। उनका कहना था, पूर्व मुख्यमंत्री ने तस्वीर की बेकद्री करके भारत माता का अपमान किया है। उसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *