• June 5, 2026 5:06 pm

बोले- वे गूंगे और नाकारा, अमेरिका को नर्क में ले जा रहे; अंजाम तीसरा विश्व युद्ध होगा

Share More

अगस्त 30 2023 ! पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन पर तीखा हमला करते हुए उन्हें गूंगा, पागल और नाकारा बताया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पागल हो गए हैं और देश को तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जाएंगे।

रॉयटर्स के मुताबिक एक वीडियो में ट्रम्प कहते हैं, जो बाइडेन न केवल मूर्ख और अक्षम हैं बल्कि मेरा मानना ​​​​है कि वह पागल हो गए हैं। उन्होंने देश में खतरनाक माहौल बना दिया है। यह एक मानसिक समस्या है जो हमारे देश को नर्क की ओर ले जा रही है। इस व्यक्ति के कारण तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। वो 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में गड़बड़ी करने के मामले में कोर्ट ट्रायल का सामना भी कर रहे हैं।

2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के अपने प्रयासों से जुड़े 13 आरोपों का सामना करते हुए, ट्रम्प ने 26 अगस्त को खुद को जॉर्जिया के अधिकारियों के सामने सरेंडर किया था। इसके तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रम्प का मगशॉट जारी किया गया था।

मगशॉट पर प्रतिक्रिया देते हुए, राष्ट्रपति जो बिडेन ने ट्रम्प की वायरल मग शॉट तस्वीर पर उन पर तंज कसा था। बाइडेन ने एक रिपोर्टर से बात करते हुए कहा था कि मैंने इसे टेलीविजन पर देखा था। बाइडेन ने ट्रंप को हैंडसम गाय कहा था।

2020 में राष्ट्रपति चुनाव के बाद ट्रम्प पर नतीजों को पलटने की कोशिश करने के आरोप लगे थे। BBC के मुताबिक, 2 जनवरी 2021 को ट्रम्प और जॉर्जिया के इलेक्शन ऑफिसर ब्रैड रैफेंसपर्गर के बीच कॉल पर करीब एक घंटे बात हुई। व्हाइट हाउस के ऑफिस से यह कॉल 3 जनवरी दोपहर 2:41 पर की गई थी।

ट्रम्प ने रैफेंसपर्गर से फोन पर कहा कि उन्हें वोटों की दोबारा गिनती करनी चाहिए, ताकि राज्य के 16 इलेक्टोरल वोट उनके हिस्से में आएं। कॉल रिकॉर्डिंग वॉशिंगटन पोस्ट ने सबसे पहले पब्लिश की थी। इसके मुताबिक, ट्रम्प ने कहा था कि मैं सिर्फ 11,780 वोट चाहता हूं। यह जीत के अंतर से एक वोट ज्यादा है। इस दौरान ट्रम्प ने रैफेंसपर्गर को बात नहीं मानने पर क्रिमिनल केस की धमकी भी दी थी।

पिछले साल एक स्पेशल ग्रैंड ज्यूरी ने कई महीनों तक इस मामले में 75 गवाहों के बयान दर्ज किए थे। ट्रम्प 2024 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। लगातार दर्ज हो रहे क्रिमिनल केस के बावजूद भी उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है।

ट्रंप ने इससे पहले रूस-यूक्रेन जंग पर बयान दिया था जिसे लेकर वो सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने दावा किया था वो एक दिन में इस जंग को रोक सकते हैं। ट्रम्प ने बताया था है कि अगर वो दूसरी बार प्रेसिडेंट बने तो वो रूस और यूक्रेन की जंग को महज एक दिन में कैसे खत्म करेंगे।

ट्रम्प के मुताबिक- यह बहुत मुश्किल काम नहीं है। मुझे सिर्फ दो फोन करने हैं। एक यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोल्दोमिर जेलेंस्की को और दूसरा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को। दोनों के सामने जंग खत्म करने के लिए सिर्फ एक ऑप्शन होगा।

ट्रम्प ने करीब एक साल पहले जो बाइडेन पर तंज कसा था। ट्रम्प ने कहा था- ‘अमेरिकी राष्ट्रपति चाहें तो रूस और यूक्रेन की जंग 24 घंटे में खत्म हो सकती है। मैं अगर 2024 में दोबारा प्रेसिडेंट बना तो ये करके भी दिखाउंगा।’

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *