• June 5, 2026 11:03 am

Samsung Republic Day Sale शुरू, आधी कीमत में स्मार्टफोन्स, टीवी और ईयरबड्स पर भी भारी छूट

Share More

19 जनवरी 2023 | सैमसंग ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रैंड सेल का ऐलान किया है। जिसमें ग्राहकों को कंपनी के विभिन्न प्रोडक्ट्स पर ऑफर और डिस्काउंट दिया जाएगा। ग्रैंड रिपब्लिक डे सेल (Grand Republic Day Sale) के कुछ ऑफर्स लाइव हो गए हैं, जो 17 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी 2023 तक चलेगा। कस्टमर्स इस सेल का फायदा Samsung.com और Samsung Shop App से उठा सकते हैं।

वॉच और बड्स पर ऑफर्स

टेक दिग्गज गैलेक्सी स्मार्टफोन्स की एक सीरीज पर 61% तक की छूट दे रहा है। वहीं सैमसंग टीवी 56% तक डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ये डिस्काउंट सेलेक्टेड मॉडल्स जैसे Neo QLED, QLED, The Frame और UHD TV पर दिए जा रहे हैं।

20% तक का कैशबैक

इसके अलावा कंपनी ने टीवी और दूसरे अप्लायंसेज की शॉपिंग पर 20% तक का कैशबैक ऑफर कर रही है। इसके अलावा सैमसंग के अन्य गैजेट्स पर 10 हजार रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। वहीं, नए सैमसंग शॉप ग्राहक 6,500 रुपये के वेलकम वाउचर का लाभ उठा सकते हैं।

दूसरे आइटम्स पर भी डिस्काउंट

गैलेक्सी लैपटॉप 38% और टैबलेट पर 63% तक छूट है। इस सेल में गैलेक्सा वॉच 5 और गैलेक्सी बड्स 2 प्रो जैसे एक्सेसरीज पर भी ऑफर्स हैं। वहीं रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रो-वेव और एयर कंडीशनर्स पर 42% तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर भी है।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *