• April 29, 2024 10:22 am

ऊना में झुलसा रही गर्मी, किन्नौर में बर्फ गिरने से ठंड

ByPrompt Times

Sep 28, 2020
ऊना में झुलसा रही गर्मी, किन्नौर में बर्फ गिरने से ठंड

हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में तीन अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में पिछले  24 घंटे के दौरान तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस चढ़ा है। रविवार को राजधानी शिमला सहित आसपास के अन्य पर्यटक स्थलों में दिनभर मौसम साफ रहा और सैलानियों से रौनक रही। इधर, किन्नौर जिले की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई। इससे ठंड महसूस की जा रही है। किन्नर-कैलाश, छितकुल की थौला पहाड़ियां, नाको रियोपुरगिल, पूह, निचार और कल्पा खंड की अधिकांश चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है

प्रदेश के केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना में सबसे अधिक 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 15.7, सुंदरनगर 13.8, भूंतर 12.5, कल्पा 6.3, धर्मशाला 17.0, ऊना 19.2, नाहन 21.7,केलांग 3.3, पालमपुर 13.5, सोलन  13.0, मनाली 6.8, कांगड़ा 15.0, मंडी 19.0, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 20.3, चंबा 12.7, डलहौजी 14.7 और कुफरी 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहरों का अधिकतम तापमान  शिमला 24.2, सुंदरनगर 32.0, भूंतर 31.2, कल्पा 21.9, धर्मशाला 26.8, ऊना 36.2. नाहन 28.1,सोलन 31.5, कांगड़ा 32.5, बिलासपुर 33.0 और हमीरपुर 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *