• April 28, 2024 7:20 am

SDPI ने मनाया गणतंत्र दिवस

27 जनवरी 2022 | सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, नीमच  के ज़िला महासचिव आबिद शाह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी द्वारा आज मूलचंद मार्ग आगरा होटल के सामने  गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद अली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के  जिलाध्यक्ष इमरान हुसैन ने कहा कि, आज देश में भारतीय जनता पार्टी और संघ परिवार मिल कर देश के गणतंत्र को खोखला कर रहे हैं और संवैधानिक व्यवस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं। ऐसे में हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम इस गणतंत्र को बचाए रखने और संवैधानिक व्यवस्थाओं को अपने वास्तविक स्वरूप में बहाल करने के लिए हिन्दु, मुस्लिम,सिख, ईसाई सभी समुदायों को मिल कर साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ना होगा और जो लोग भारतीय गणतंत्र को नष्ट करना चाहते हैं उन्हें परास्त करना होगा तभी सही मायने में हम देश की संवैधानिक व्यवस्थाओं को बचा सकते हैं  तथा देश में गंगा जमुनी तहज़ीब को कायम रख सकते हैं।
कार्यक्रम का आगाज पूर्व अध्यक्ष कयामुद्दीन शेख ने किया और आभार प्रदर्शन ज़िला उपाध्यक्ष राकेश जी मेडा ने किया तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
 इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी मेंबर नदीम अख्तर भूरा भाई खिलजी  यूनुस शाह मुफ्ती तौसीफ आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *