• May 29, 2024 6:27 am

सेंसेक्स 300 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 60500 के नीचे, निफ्टी 18000 के करीब; HDFC में गिरावट

5 अप्रैल 2022 | हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स -358.44 (-0.59%) पॉइंट की गिरावट के साथ 60,253.30 पर है। वहीं NSE का 17,985.10 निफ्टी भी -68.30 (-0.38%) अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के स्टॉक्स में टेक महिंद्रा, महिंद्रा में 1% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं टाइटन, पावर ग्रिड,मारुति में मामूली बढ़त है। गिरावट वाले स्टॉक्स में टाटा स्टील, रिलायंस, एक्सिस बैंक, भारतीय एयरटेल, कोटक बैंक, HDFC बैंक हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 175 पॉइंट की बढ़त के साथ 60,786 पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी भी 27 अंको की बढ़त के साथ 18,080 पर खुला।

सुबह 10.35 पर सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही।

सुबह 10.35 पर सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही।

सेक्टोरल के 5 इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेकस में 5 इंडेक्स में बढ़त और 6 में गिरावट है। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो इंडेक्स में 1.1.% की है। इसके बाद आईटी, मीडिया और मेटल के इंडेक्स भी बढ़त में हैं।https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/2021/01/market-watch

मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 157.24 अंक (0.64%) की तेजी के साथ 24,911.82 पर कारोबार कर रहा है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी +483.01 अंक (1.68%) की तेजी के साथ 29,182.42 पर है। मिडकैप में बजाज होल्डिंग (3.97%), JSW एनर्जी (2.44%), यूनियन बैंक (1.56%) गोडरेज (2.36%) और बैंक इंडिया (3.15%) बढ़त में हैं। स्मॉलकैप में यूनीकेम लेबोरेटरीज, DBL, IOLCP और GMM में 13-7% की तेजी में है।

Source :- “दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *