• May 16, 2024 10:49 pm

सेंसेक्स 232 पॉइंट की बढ़त के साथ करीब 58800 पर, निफ्टी 17500 के ऊपर; मेटल शेयर्स में तेजी

1 अप्रैल 2022 | हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। लेकिन थोड़ी देर बाद इसमें बढ़त दिखी। सुबह 10 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 232 पॉइंट की बढ़त के साथ 58,801 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 74 पाइंट की बढ़त के साथ 17,539 पर कारोबार कर रही है।

BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के फाइनेंशियल और ऑटो शेयर्स में गिरावट रही, जिससे नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। BSE सेंसेक्स 22 अंक गिरकर 58,546 पर शुरू हुआ, जबकि निफ्टी सिर्फ 7 अंक नीचे 17,457 पर था।

10 बजे सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 25 शेयर में बढ़त और 5 शेयर्स में गिरावट रही।

10 बजे सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 25 शेयर में बढ़त और 5 शेयर्स में गिरावट रही।

सेंसेक्स में NTPC, पावरग्रिड, टाटा स्टील, HDFC बैंक, महिंद्रा, एशियन पेंट्स, विप्रो और एक्सिस बैंक में बढ़त रही। जबकि सनफॉर्मा, ICICI बैंक, नेस्ले इंडिया और टाइटन के शेयर में गिरावट रही।

सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स फार्मा (0.19), IT (0.17), फिन सर्विस (0.43), और PSU बैंक (-1.33), प्राइवेट बैंक, रियलटी (1.12), ऑटो, FMCG, मीडिया सहित सभी में बढ़त रही।

Source :- “दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *