• June 8, 2026 12:32 am

सेंसेक्स करीब 1000 पॉइंट की बढ़त के साथ 55938 पर; निफ्टी 16656 के पार, IT शेयर्स में तेजी

Share More

30 मई 2022 | सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 11.00 बजे सेंसेक्स 1,054 अंक या 1.92% बढ़कर 55,938.75 पर और निफ्टी 303.8 अंक या 1.86% बढ़कर 16656.25 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 2334 शेयरों में तेजी, 853 शेयरों में गिरावट और 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सेंसेक्स 607.16 पाइंट या 1.11% की बढ़त के साथ 55491.82 पर और निफ्टी 167.50 अंक या 1.02% की बढ़त के साथ 16520 पर खुला था। सेंसेक्स में इंफोसिस, विप्रो, महिंद्रा, टाइटन और अल्ट्रा सीमेंट में बढ़त है।

एथोस का शेयर 6% डिस्काउंट इंश्यू प्राइस के साथ लिस्ट
एथोस लग्जरी और प्रीमियम वॉच रिटेलर का स्टॉक एनएसई पर, इश्यू प्राइज 878 रुपए से 52 रुपए या 6% के डिस्काउंट के साथ 825 रुपए पर लिस्ट हुआ। जबकि बीएसई पर 48 रुपए या 5.5 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 830 रुपए लिस्ट हुआ। पिछले कुछ दिनों से ग्रे मार्केट में देखे गए ट्रेंड के हिसाब से यह लिस्टिंग बहुत खराब है।

निफ्टी बैंक 1%, निफ्टी ऑटो लगभग 2% बढ़ा
निफ्टी आईटी के साथ 2.6% की बढ़त के साथ निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.2%, निफ्टी ऑटो 1.8%, निफ्टी FMCG 0.9% चढ़ा।

LIC का चौथी तिमाही का आज रिजल्ट आएगा
LIC का आज चौथी तिमाही का रिजल्ट आएगा। LIC के शेयर की कीमत उसके IPO इश्यू प्राइस से 15% से ज्यादा नीचे रहा। LIC ने 17 मई को शेयर मार्केट में कदम रखा। LIC का IPO, भारत का अब तक का सबसे बड़ा रहा, यह लगभग 3 गुना सब्सक्राइब हुआ। LIC के IPO का इश्यू प्राइस 902 रुपए से 949 रुपए के बीच रखा गया। सरकार ने शेयर बिक्री के जरिए LIC में 22.13 करोड़ से ज्यादा शेयर या 3.5% की हिस्सेदारी बेची।

IRCTC के शेयर्स में 9% की बढ़त
IRCTC के शेयर्स ने शुरुआती कारोबार में 9% की बढ़त हासिल की। लार्ज कैप स्टॉक BSE पर 652.40 रुपए के पिछले बंद के मुकाबले 9.23% चढ़कर 712.6 रुपए के हाई लेवल को छू गया। यह शेयर 19 अक्टूबर, 2021 को 52-हफ्ते के हाई लेवल 1,278.60 रुपए पर और 1 जून, 2021 को 52-सप्ताह के निचले स्तर 377.4 रुपए पर पहुंचा था।

दो सेशन में IRCTC के शेयर में 9.01% की तेजी आई है। IRCTC का शेयर 5 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर लेकिन 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन मूविंग एवरेज से कम पर कारोबार कर रहा है। इस साल की शुरुआत से स्टॉक में 16.43 फीसदी की गिरावट आई और एक साल में 83.35 फीसदी की तेजी आई है। इसका मार्केट कैप बढ़कर 55,672 करोड़ रुपए हो गया।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *