शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले जारी दलबदल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन कोई न कोई नेता कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हो रहे है। दलबदल का खेल कांग्रेस पार्टी के लिए चिंता का विषय है। यदि इस पर रोक नहीं लगी तो पार्टी को चुनाव में मुशिकलों का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस हाईकमान को इस पर त्वरित पहल की जरूरत है। पार्टी में शामिल होने वाले को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता दिलाई है।
इन्होंने थामा बीजेपी का दामन
- भारत सिंह यादव ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर
- कांता प्रसाद पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा
- किशन सोनी पूर्व जिला मंत्री भाजपा
- दीपक शर्मा
- शालिग्राम बिलोहा समाज सेवक
- शिव राम पटेल सरपंच ग्राम एरोरा
- निजाम खान पूर्व सक्रिय सदस्य भाजपा
- विपिन साहू समाजसेवी बरेला
- हरीशंकर निगम पूर्व सक्रिय सदस्य भाजपा
- पप्पू राय पूर्व सक्रिय सदस्य भाजपा
- आशीष श्रीवास्तव ,जिला अध्यक्ष समाज कल्याण प्रकोष्ठ कॉग्रेस
- भुवनेश्वर सिंह ठाकुर ,प्रदेश सचिव विधि एवं मानव अधिकार प्रकोस्थ
- नितिन राय ,पत्रकार
- जितेंद्र सिंह ठाकुर ,जिला महा सचिव काँग्रेस
- संतोष यादव
- संजय वर्मा
- अनूप मिश्रा
- गोध परिसिया
- भारत सिंह यादव
