• May 14, 2024 11:48 pm

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी, इन राज्यों में बढ़ा ठंड का प्रकोप,

29 नवंबर 2022 |  बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी जारी है। इस कारण से पहाड़ी राज्यों में ठंड का कहर जारी है, वहीं मैदानी राज्यों में भी शीतलहर के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी और दिसंबर माह में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

दक्षिण भारत में जारी है बारिश

वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश का दौर जारी है। यहां केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उत्तर पूर्वी मानसूनी हवाओं के कारण लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि तमिलनाडु, कर्नाटक और अंडमान निकोबार में आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में तापमान में गिरावट

उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में तापमान में गिरावट होने के साथ ही इसके 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में सर्दी जोर पकड़ रही है। बीती रात दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सोर्स :-“नईदुनिया”                                

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *