• May 8, 2024 8:43 pm

तो क्या सरकारी कर्मचारियों के हो रहे हैं प्रोमोशन सीएम धामी ऑफिस ने जानिए क्या दिए निर्देश

ByPrompt Times

Oct 9, 2021

09-अक्टूबर-2021  | विभागीय प्रमोशनों में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने सख्त नाराजगी जताई है। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री आनंद बर्द्धन ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, प्रभारी सचिवों से कारण स्पष्ट करने को कहा।  15 अगस्त तक सभी विभागों में खाली पदों पर प्रमोशन किए जाने थे। इसके लिए विधिवत आदेश भी जारी हुए थे। इसके बाद भी प्रक्रिया पूरी न होने पर पूरी जानकारी तत्काल सीएम कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पूर्व में 12 जुलाई को पत्र जारी किया गया था। इसमें 30 जुलाई तक सभी विभागों में खाली पदों पर डीपीसी की प्रक्रिया पूरी किए जाने के निर्देश दिए गए थे। 15 अगस्त तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी किए जाने को कहा गया था। अब पूछा गया है कि पदोन्नति हेतु पद एवं पात्र कार्मिक उपलब्ध हैं। परंतु पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण नहीं की गई है, तो उस सम्बन्ध में कारण स्पष्ट किया जाए। क्यों पद एवं पात्र कार्मिकों की उपलब्धता के बावजूद भी पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण नहीं की गई है, उस सम्बन्ध में कारण स्पष्ट करते हुए प्रमाण पत्र एवं सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है। 

Source:-हिंदुस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *