• May 8, 2024 8:12 am

सोनिया गांधी आज मना रही हैं 77वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

ByADMIN

Dec 9, 2023 ##prompt times

9 दिसंबर 2023 ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वस्थ प्रदान करें। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी सोनिया को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी की शुभकामनाएं ऐसे समय में आई हैं जब कांग्रेस हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में तीन हिंदी भाषी राज्यों को हार गई है और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव सिर्फ छह महीने दूर हैं।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर सोनया गांधी को हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों की निरंतर वकालत करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी लोगों के अधिकारों की समर्थक, साहस, धैर्य और निस्वार्थ बलिदान के साथ विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए वह अत्यंत शालीनता का प्रतीक रही हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और समाज के गरीबों और हाशिये पर मौजूद वर्गों के उत्थान के लिए उनकी सराहना की।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस नेताओं के साथ हैदराबाद में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने केक काटकर सोनिया गांधी की उम्र उम्र की प्रार्थना की। वहीं, विपक्षी दलों के कई नेताओं ने भी सोनिया गांधी को जन्म दिन की बधाई दी है।

सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। उन्होंने पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है और उनके बेटे राहुल गांधीऔर बेटी प्रियंका गांधी पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *