• June 9, 2026 5:07 am

एसपी ने विद्यार्थियों से की अपील-नशामुक्त समाज निर्माण में करें सहयोग

Share More

23जुलाई 2022 सरगुजा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता की उपस्थिति में शुक्रवार को शहर के ओरिएंटल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र – छात्राओं को सरगुजा पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे नवा बिहान अभियान के साथ ही साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दी गई।यातायात नियमों के संबंध में भी स्कूली विद्यार्थियों को विस्तार से अवगत कराया गया। सरगुजा जिले में अब तक पुलिस द्वारा नशे के आदी 150 लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापस ले आने की जानकारी भी दी गई। इसके लिए सरगुजा पुलिस द्वारा संचालित नशा मुक्ति परामर्श केंद्र के संबंध में भी अवगत कराया गया।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने अपने उद्बोधन में नशे के दुष्प्रभाव, मोबाइल की बढ़ती लत, एवं नशामुक्ति के लिए हेल्पलाइन नंबर 6266886061 के माध्यम से नवा बिहान की कार्ययोजना को साकार करने हेतु आवश्यक जानकारी देकर छात्र- छात्राओं को अभियान में शामिल होने प्रोत्साहित किया गया।उन्होंने सरगुजा पुलिस के द्वारा मेडिटेशन, कॉउंसलिंग के माध्यम से लगभग 150 लोगों को नशे की लत से दूर करने एवं समाज की मुख्य धारा में लाने की जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि सरगुजा पुलिस द्वारा नशे को जड़ से समाप्त करने तथा साइबर अपराध से बचने स्कूल-कालेज में लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।यह कार्यक्रम भी उसी का एक हिस्सा है ताकि विद्यार्थी जागरूक हो सके।साइबर सेल प्रभारी मो. कलीम खान के द्वारा इलेक्ट्रानिक उपकरणों के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध, एटीएम फ्रॉड, इंटरनेट मीडिया के सुरक्षा निर्देशों के संबंध में जागरूक किया गया, यातायात प्रभारी जयराम चरमाको द्वारा छात्र – छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक कर नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, यातायात उप पुलिस अधीक्षक इमानुएल लकड़ा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डा प्रशांत देवांगन के साथ प्राचार्य डा आईए खान सूरी,उप प्राचार्य तहसीन अहमद खान,साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मो. कलीम खान, यातायात प्रभारी जयराम चरमाको,अनिल मिश्रा, सुनिधि शुक्ला, ब्रह्माकुमारी विद्या बहन, वंदना दत्ता, मंगल पाण्डेय, अमृता , सरस्वती, सैफ हुसैन अंसारी, गगनदीप कौर, प्रियंका सिंह, अर्पणा मिश्रा, कांची केशरी, मुकेश अग्रवाल, मुकेश माथुर, उपस्थित रहे।

 Source नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *