• May 11, 2024 10:53 am

दीवाली पर मुंबई वलसाड से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन-कानपुर सेंट्रल पर भी दिया गया ठहराव, एक जोड़ी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों के फेरे भी हुए तय

2 नवंबर 2021 | दीपावली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई वलसाड से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ही ट्रेनों का कानपुर सेंटर पर ठहराव दिया गया है। दोनों साप्ताहिक ट्रेनों के फेरे भी तय कर दिए गए है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा अवगत कराया गया है, कि 05401 स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 7:00 बजे चलकर देर रात (शुक्रवार/शनिवार) 2:40 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। बांदा चित्रकूट मार्ग से होते हुए यह ट्रेन अगले दिन यानी कि रविवार की सुबह 4:00 बजे मुंबई के लोकमान्य ट्रेन में पहुंचेगी। गोरखपुर से ट्रेन 5, 11 और 12 नंबम्बर को रफ्तार भरेगी। यही ट्रेन संख्या 05402 स्पेशल ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई से दोपहर 1:15 पर रवाना होगी। जो अगले दिन शाम को 4:55 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से चल कर यह ट्रेन देर रात्रि 12:15 पर ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी। मुंबई से यह ट्रेन 7 – 14 और 21 नवंबर को 2021 तक चलेगी 1 जोड़ी ट्रेन को खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, भरुआ, सुमेरपुर, बांदा, चित्रकूट धाम, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण में भी ठहराव दिया गया है।

गोरखपुर वलसाड चलेगी एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन

इसी क्रम में ट्रेन संख्या 05301 स्पेशल ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 5:00 बजे चलकर दोपहर 12:15 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। कन्नौज फर्रुखाबाद होते हुए ट्रेन अगले दिन दोपहर 12:10 पर वलसाड पहुंचेगी। गोरखपुर से ट्रेन 5 – 12 नवंबर 2021 को चलेगी। यही ट्रेन संख्या 05302 स्पेशल ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को वलसाड से दोपहर 2:20 पर चल कर अगले दिन 1:05 पर कानपुर सेंट्रल आएगी। गोरखपुर पहुंचने का समय रात्रि 8:00 बजे का रहेगा। वलसाड से ट्रेन सेवा 13 नवंबर को चलेगी। यह एक जोड़ी ट्रेन को खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, लखनऊ, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत में भी ठहराव दिया गया है।

Source :- “दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *