फिल्म इंडस्ट्री की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) को उनके फैंस बहुत मिस करते हैं. कॉमेडी हो या फिर सीरियस किरदार…हर एक रोल में एक्ट्रेस ऐसे फिट होती थीं कि मानों वो किरदार सिर्फ उन्हीं के लिए गढ़ा गया है. श्रीदेवी ने अपनी मेहनत की कमाई से पहला बंगला चेन्नई में खरीदा था.अब इसी बंगले को उनके परिवार ने होटल में तब्दील कर दिया है. यानी कि अगर आप इस घर में रुकना चाहते हैं तो आप बेशक बतौर गेस्ट रुक सकते हैं. जानिए इसके लिए आपको क्या प्रोसेस करना होगा और क्या-क्या फैसिलिटी आपको यहां पर मिलेगी.
इस कंपनी से किया गया टाइअप
श्रीदेवी के चेन्नई (Sridevi Chennai House) वाले घर को होटल में तब्दील करके इसका टाइअप एयरबीएनबी कंपनी से किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरबीएनबी पर आइकॉनिक कैटेगरी में लिस्टेड इस प्रॉपर्टी का रेंट करीबन 100 डॉलर के अंदर है. इसी कैटेगरी में श्रीदेवी के इस आलीशान चेन्नई वाले बंगले को भी ऐड किया गया है.
