• May 31, 2024 5:25 pm

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने दिया इस्तीफा, नये ‘खेवनहार’ के लिए जोड़-तोड़ होगी शुरू

12 जून 2022 | सुभाष चावला 8 फरवरी 2021 को चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। सुभाष चावला पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के करीबी हैं। उनके इस्तीफा देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा इस पर सभी की नजर है।

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने शनिवार को पद से इस्तीफा दिया है। वह कांग्रेस पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। चावला शहर के दो बार मेयर भी चुने गए। उनके इस्तीफा से कांग्रेस में खलबली मच गई है। सुभाष चावला ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि वो कुछ दिनों बाद मीडिया से बात करेंगे।

प्रदीप छाबड़ा को हटाने के बाद सुभाष चावला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। माना जा रहा है कि कांग्रेस के निचले स्तर से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक के चुनाव होने हैं। इसी महीने चंडीगढ़ कांग्रेस के ब्लॉक स्तर के अध्यक्षों का चुनाव होना है। इसके बाद जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। ऐसे में सुभाष चावला के इस्तीफा से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी सकते में हैं।

अभी हाल ही में पार्टी के बड़े नेताओं और पार्षद के द्वारा भाजपा में शामिल होने पर चावला दुखी थे। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। पिछले वर्ष नगर निगम के चुनाव में 35 में से आठ पार्षद कांग्रेस के विजयी हुए थे। अब उनके से दो भाजपा में शामिल हो गए हैं।

सोर्स;-“अमरउजाला”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *