• June 6, 2026 5:39 am

कांग्रेस नेता की खुदकुशी, आज आरोपियों की पेशी-प्लाट विवाद के चलते ऑडियो वायरल करके दी थी जान-कैप्टन के ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई, सिद्धू पहुंचे घर

ByPrompt Times

Jul 30, 2021
Share More

30 – जुलाई – 2021 | टकसाली कांग्रेसी और कांग्रेस के स्पोर्टस एंड कल्चरल सेल देहाती के जिला चेयरमैन हैपी बाजवा ने जमीन विवाद में खुदकुशी कर ली थी। मामले में आरोपी प्रीतम सिंह और महिंदर सिंह को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। हैप्पी बाजवा ने आत्महत्या से पहले एक ऑडियो वायरल किया था। जिसमें प्रीतम सिंह और महिंदर सिंह को खुदकुशी करने का जिम्मेदार ठहराया था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके जांच के आदेश दिए थे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मृतक के घर पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने प्रीतम सिंह और महिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी बलजिंदर सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी जगराओं चरणजीत सिंह खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

ये है मामला

दलजीत सिंह हैप्पी बाजवा(49) पुत्र स्व. कुलवंत सिंह ने गांव हिस्सोवाल में खुदकुशी कर ली थी। मृतक के परिवार के अनुसार, दलजीत सिंह ने एक प्लाट खरीदा था। जिसे लेकर गांव के लोगों से विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने कई जगह की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर हैप्पी ने हरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया।

ऑडियो में नवजोत सिद्धू को दिया संदेश

खुदकुशी करने से पहले हैप्पी ने एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल की। उसने पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को संदेश दिया कि कांग्रेसी वर्करोंं की सुनवाई नहीं हो रही है। उसने गांव के ही तीन व्यक्तियों के नाम लेकर खुदकुशी के लिए उनको आरोपी ठहराया। हैप्पी ने नवजोत सिद्धू को पूरा दुखड़ा बयां करते हुए अपने भाई के बच्चों का ध्यान रखने की भी विनती की। ऑडियो में ये भी कहा कि पार्टी की सेवा के लिए उसने शादी नहीं की थी।

परिवार से मिलने पहुंचे पंजाब प्रधान

ऑडियो के वायरल होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू​​​​​​​​​​​​​​, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को साथ लेकर पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने हैप्पी की बहन एडवोकेट सुखविन्दर कौर, मनदीप कौर, भाई सुरिन्दर सिंह मिंटू और बहनोई सुरिन्दर सिंह कलेर से मुलाकात करके उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर आदेश दिया था कि मामले की गहराई से जांच की जाए। पंजाब प्रदेश कमेटी की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देने का एलान किया गया है।

Surce :-  ”दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *