• June 8, 2026 10:19 pm

सुप्रीम कोर्ट में श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में सुनवाई

Share More

मथुरा । सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में सुनवाई होगी। कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े दो मामलों में पहला मामला मस्जिद कमेटी द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने से जुड़ा था, जिसमें कोर्ट ने एएसआई और केंद्र सरकार को पक्ष बनाने का हिंदू पक्ष का अनुरोध स्वीकार कर लिया था। हालांकि, मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई थी और कोर्ट ने मामले को 8 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था। मुस्लिम पक्ष ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) और केंद्र सरकार को पार्टी न बनाए जाने का विरोध किया है। इसके अलावा मुस्लिम पक्ष ने श्री कृष्ण जन्मभूमि से संबंधित सभी केस की एक साथ सुनवाई करने का भी विरोध किया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष अपनी दलील रखेगा। श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में कोर्ट नंबर-1 में सुनवाई होनी है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *