• June 7, 2026 10:18 pm

3 आईएएस अधिकारियों समेत सूर्यकांत तिवारी, कांग्रेस नेता और कई कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

Share More

12 अक्टूबर 2022 | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुंद के कई ठिकानों पर दबिश दी है. अब तक की जानकारी में यह बात पता चली है कि ईडी ने रायपुर में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और पूर्व कांग्रेसी विधायक अग्नि चंद्राकर, अजय नायडू, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू, सनी लुनिया, बादल मक्कड़, देवेंद्र नगर में रहने वाले सीए वियज मालू, कोयला व्यापारी सुनील अग्रवाल, कोयला व्यपारी जय अम्बे ट्रांसपोर्ट के पार्टनर नवनीत तिवारी, शराब कारोबारी अमोलक भाटिया के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की है.

आईएएस जेपी मौर्य, समीर विश्नोई के यहां भी छापे की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि इस छापे का आधार कोयला कारोबार से जुड़ा है. सोमवार से ही जबरदस्त चर्चा थी कि ईडी की बड़ी टीम का मूवमेंट है. ईडी बड़ी कार्रवाई करने के इरादे से पहुँची है.

बीते जुलाई महीने में इंकम टैक्स ने सूर्यकांत तिवारी समेत कई अन्य के ठिकानों में छापा मारा था. इस छापे के बाद इंकम टैक्स ने वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा किया था. हालाँकि बाद में सूर्यकांत तिवारी ने अपना एक बयान जारी कर ये आरोप लगाया था कि आईटी उन्हें छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनाने का दबाव डाल रही थी. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी यह कहते रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में भी महाराष्ट्र, झारखंड की तरह ईडी की कार्रवाई हो सकती है, लेकिन वो किसी भी तरह की कार्रवाई से नहीं डरेंगे.

महासमुंद में ईडी ने छह स्थानों पर मारी रेड
अल सुबह ईडी ने महासमुंद में छह स्थानों पर छापा मारा है. इनमें छत्तीसगढ़ शासन के बीज विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, उनके दामाद व कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसमीत बादल मक्कड़ सहित रियल स्टेट व्यापारी सन्नी लुनिया व अजय नायडू के यहां छापा मारा गया है. ईडी के साथ सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान पहुंचे हैं.

सोर्स :-”   सोमनाथ दत्ता


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *