• May 1, 2024 2:10 pm

CM भूपेश बघेल पहुंचे सक्ती, काशीगढ़ में चंद्रहासिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना, रोपा आम का पौधा

12 अक्टूबर 2022 | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन के ब्रेक के बाद बुधवार से फिर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। वह नवगठित जिले सक्ती के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के काशीगढ़ गांव पहुंच गए हैं। यहां ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को हाट बाजार क्लीनिक लगेगा। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल माँ चंद्रहासिनी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में आम का पौधा भी लगाया। सीएम के पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शाल भेंट की। फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री बघेल यहां कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। इस दौरान लोगों की समस्याओं और शासन की योजनाओं को लेकर भी बात करेंगे। इससे पहले सोमवार को CM का कवर्धा में कार्यक्रम था। वहां से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि के लिए CM देर रात ही लौट आए थे।

कांशीगढ़ के बाद ग्राम छपोरा
शासन की ओर से जारी किए गए तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री बघेल रायपुर परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर में सुबह 11.30 बजे सक्ती के जैजैपुर के लिए उड़ान भरेंगे। वहां ग्राम कांशीगढ़ में दोपहर 12.30 बजे CM की चौपाल लगेगी। फिर दोपहर  2.25 बजे मालखरौदा विकासखंड के ग्राम छपोरा पहुंचेंगे। वहां दोपहर 3.05 बजे भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद शाम 5.05 बजे जैजैपुर के हसौद और 6.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

अब तक 35 विधानसभा क्षेत्र में हो चुका कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस साल सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। इसके लिए गांवों में चौपाल लगाई जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में एक रात रुकने की योजना है। कार्यक्रम की शुरुआत 4 मई को सरगुजा संभाग से हुई है। बाद में बस्तर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, रायगढ़ जिलों का दौरा हुआ। पिछले महीने मुख्यमंत्री ने कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था। अब तक राज्य के 16 जिलों के 35 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा दौरा हो चुका है।

सोर्स :-“अमर उजाला”                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *